मध्य प्रदेश लाडली बहन योजना 2023 | Ladli Bahna Yojana Online Apply

मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना 2023
Ladli Bahna Yojana Online Apply
लाड़ली बहन योजना क्या है?

Ladli Bahan Yojana 2023 – लाड़ली बहना योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की गई। इस योजना की घोषणा मध्य प्रदेश सरकार श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा नर्मदा जयंती के शुभ अवसर पर 28 जनवरी 2023 को बुधनी में नर्मदा तट के पावन स्थल पर की गई और जल्द ही इस योजना को सरकार द्वारा लागू कर दिया जाएगा।

 

इस योजना के तहत प्रदेश में रहने वाले सभी बेटियों को 1000 प्रति माह दिया जाएगा। हमारे देश में कई लोग आर्थिक रूप से कमज़ोर होने के कारण अपनी बहन को उच्च शिक्षा नहीं दे पाते  है। प्रदेश में रहने वाले कई लोग ऐसे भी हैं जो अभी भी लड़के और लड़कियों में भेद-भाव करते है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है।

 

आज हम आपको अपने इस आर्टिकल  के माध्यम से लाड़ली बहन योजना ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, पात्रता दस्तावेज़ आदि की संपूर्ण जानकारी जानना चाहते हैं तो आप हमारे इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़े।

 

Ladli Bahna Yojana Latest News

लाड़ली बहना योजना में किसी परिवार में यदि दो बहुएं हैं तो उन्हें भी हर महीना 1-1 हजार रुपए दिए जाएंगे। सास यदि बुजुर्ग हैं तो उन्हें वृद्धावस्था पेंशन में ₹600 के साथ इस योजना के ₹400 जोड़कर दिए जाएंगे। गांव-गांव में 5 मार्च से फॉर्म भरना शुरू हो जाएंगे।

 

Ladli Bahna Yojana Date

फॉर्म भरने के लिए लाडली बहना योजना की डेट जारी कर दी गई है। लाडली बहन योजना के फॉर्म  5 मार्च से भरना शुरू होंगेऔर जून से इस योजना के पैसे महिलाओं के बैंक एकाउंट में आना शुरू हो जायेंगे।

 

लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य क्या है?

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत करने का उद्देश्य यह है की प्रदेश में रहने वाले नागरिको की नकारात्मक सोच को बदलना और बालिकाओ के भविष्य को उज्जवल बनाना है। बालिकाओं के प्रति लोगों में सकारात्मक सोच एवं उनके लिंग अनुपात में सुधार के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की शुरुआत की है।

इस योजना की सहायता से प्रदेश में लोगो को बालिकाओं के प्रति स्नेह बढ़ेगा। प्रदेश के सरकार द्वारा यह भी घोषणा की गई है कि हमारी जो भी गरीब बहने, निम्न-मध्यम वर्ग की बहने हैं।

 

किसी भी जाति की बहने हों, सामान्य वर्ग,  पिछड़े वर्ग की हों, अनुसूचित जाति एवं जनजाती की हो। बहनों से कैसा भेदभाव है। अब प्रदेश में रहने वाली सभी बहनों को एक हजार रुपए हर महीने दिया जाएगा। 

 

5 साल में 60 हजार रुपए दिया जाएगा, ताकि वह आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें। इस योजना पर सरकार द्वारा पांच वर्षों में 60 हजार करोड़़ रुपए खर्च किया जाएगा।

 

एमपी लाडली बहना योजना के लाभ
  • Ladli Behana Yojana के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा।

 

  • इस योजना में महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपए प्रदान किया जायेगा, जिससे उन्हें अपनी जीवन शैली जीने में आसानी होगी।

 

  • Ladli Bahan Yojana योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभ को महिलाओं के बैंक खाते में सीधे DBT के माध्यम से भेजा जाएगा। जिससे भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं होगी।

 

  • यदि कोई महिला पहले से किसी भी योजना के तहत लाभ उठा रही है तो उसे भी इस योजना में शामिल किया जायेगा।

 

  • महिला चाहे किसी भी धर्म, जाति एवं जनजाति से नाता रखती हो, सभी को इस योजना में शामिल किया जाएगा।

 

 

एमपी लाडली बहना योजना से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
योजना का नाम एमपी लाडली बहना योजना 
राज्य मध्यप्रदेश 
शुरू किया गया श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा 
विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग
कैटेगरी MP Government Schemes 
लाभार्थी प्रदेश की महिलाएं
आर्थिक लाभ 12,000 रुपए प्रति वर्ष
पात्रता जो महिलाएं आयकर नही देती
आधिकारिक वेबसाइट Available Soon

 

लाड़ली बहना योजना की पात्रता

Ladli Bahan Yojana Mp Eligibility In Hindi

  • निम्न वर्ग, मध्यम वर्ग, किसान एवं गरीब महिलाओं को इस योजना में शामिल किया जायेगा।

 

  • जिन महिलाओं के परिवार आयकर दाता की श्रेणी में आते हैं तो उन्हें इस योजना के अंतर्गत शामिल नहीं किया जायेगा।

 

  • महिला मध्यप्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए अर्थता उसके पास मध्यप्रदेश का निवास प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।

 

  • महिलाएं चाहे जिस भी जाति, धर्म, सामान्य, अनुसूचित जाति/जनजाति व पिछड़ा वर्ग से नाता रखती हों, उन्हे इस योजना में शामिल किया जायेगा।

 

  • जो भी महिलाएं आंगनबाड़ी, रसोइया, आशा बहु, स्वयं सहायता समूह से तालुक रखती हैं तो उन्हें भीमध्यप्रदेश बहना योजना में शामिल किया जायेगा।

 

  • यदि कोई भी महिला पहले से किसी योजना जैसे पेंशन, लाडली लक्ष्मी योजना, संबल योजना आदि के अंतर्गत लाभ उठा रही है तो उसे भी इस योजना के तहत अलग से लाभ पहुंचाया जायेगा।

 

लाड़ली बहना योजना की आवश्यक दस्तावेज 
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • वोटर कार्ड/पैन कार्ड/राशन कार्ड
  • आवासीय प्रमाण
  • आयु सम्बंधित प्रमाण
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते की जानकारी
  • पहचान का प्रमाण
  • फैमिली प्लानिंग का प्रमाण
  • उम्मीदवार की फोटो

 

लाड़ली बहना योजना लाभार्थी सूची 2023

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने बताया की लाडली बहना योजना ऑनलाइन आवेदन के पश्चात, पात्र महिलाओं की सूची तैयार करने के लिए नोडल ऑफिसर की तैनाती की जायेगी और सभी लाभार्थियों की सूची जिला स्तरीय बनाई जायेगी।

लाडली बहना योजना लाभार्थी सूची आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित की जायेगी, जिससे आवेदनकर्ता अपना नाम चेक कर पाएंगे। इस योजना के तहत महिलाओं को रक्षाबंधन के पहले उनके खाते में लाभ पहुंचा दिया जायेगा।

 

लाड़ली बहना योजना फॉर्म कैसे भरे?

लाड़ली बहना योजना आवेदन से संबंधित कोई भी ऑफिशियल वेबसाइट सरकार द्वारा अभी तक जारी नहीं की गई है जैसे ही योजना का आवेदन शुरू होगा हम आपको इसी आर्टिकल के माध्यम से फॉर्म भरने के पूरी डिटेल्स बताएंगे।

 

Ladli Behna Yojana Website

लाड़ली बहन योजना ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए हमें लाड़ली बहन योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। सरकार द्वारा कोई भी ऑफिशियल वेबसाइट अभी तक जारी नहीं की गई है जैसे ही योजना का आवेदन शुरू होगा हम आपको Ladli Bahna Yojana Official Website इसी आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे।

 

  1. लाडली बहना योजना क्या है?

Ans: इस योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश की सभी बहनों को ₹1000 प्रति महीने यानी कि हर साल ₹12000 सीधे उनके बैंक अकाउंट में डाल ले जाएंगे। योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभ को महिलाओं के बैंक खाते में सीधे DBT के माध्यम से भेजा जाएगा। जिससे भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं होगी।

 

  1. लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ कौन कौन ले सकता है?

Ans: इनकम टैक्स देने वाले परिवारों की बहनों को छोड़कर के प्रदेश की सभी बहनों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

 

  1. लाडली बहना में कितने पैसे मिलते हैं?

Ans: लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की सभी बहनो को प्रति महीने ₹1000 मिलेंगे और एक साल में 12 हजार सीधे बैंक अकाउंट में आएंगे।

 

  1. लाडली बहना योजना का पैसा कब मिलेगा

Ans: मध्यप्रदेश की सभी बहनों को लाड़ली बहना स्कीम का पैसा जून महीने से मिलना शुरू हो जायेगा।

 

  1. क्या अनमैरिड भी लाड़ली बहना योजना में फॉर्म भर सकती है?

Ans: हा

 

  1. लाड़ली बहना योजना में महिला की उम्र कितनी होनी चाहिए?

Ans: लाडली बहना योजना करने के लिए 18 वर्ष से अधिक उम्र होनी चाहिए।

 

  1. लाड़ली बहना योजना फॉर्म भरना कब शुरू होंगे?

Ans: योजना 5 मार्च 2023 से शुरू होंगे।

 

Q.लाड़ली बहना योजना में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

Ans: रजिस्ट्रेशन के लिए गांव-गांव में 5 मार्च से फॉर्म भरना शुरू हो जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *